{"_id":"5f9285f38ebc3ea372521800","slug":"ne-railways-started-freight-business-portal-service-to-know-current-status-of-goods","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल बताएगा आपके माल की मौजूदा स्थिति, रेलवे की 'फ्रेट बिजनेस पोर्टल सेवा' शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल बताएगा आपके माल की मौजूदा स्थिति, रेलवे की 'फ्रेट बिजनेस पोर्टल सेवा' शुरू
Fri, 23 Oct 2020 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब व्यापारी पोर्टल के जरिए भेजे गए माल की मौजूदा स्थिति की जानकारी पा सकेंगे। यही नहीं अनुमानित माल भाड़ा, बुकिंग की जानकारी और मालगाड़ी के आने-जाने का समय भी जान सकेंगे। माल लदान को बढ़ावा देने के क्रम में रेल मंत्रालय ने 'फ्रेट बिजनेस पोर्टल सेवा' की शुरुआत की है। इसे रेलवे बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से भी उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से व्यापारी अपने एफएनआर नंबर द्वारा माल के वर्तमान स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। पोर्टल पर माल भाड़ा संबंधित नियमों तथा माल गोदामों पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे-एग्रीगेटर, ट्रांसपोर्टर, वेयर हाउस तथा श्रमिकों की जानकारी भी उपलब्ध है। किस स्टेशन पर कौन से माल लोड हो रहा है, कंटेनर रेल टर्मिनल तथा प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर नामित नोडल अधिकारी से संपर्क कर समस्या का निदान किया जा सकता है। असुविधा होने पर उसमें सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर सुझाव भी दे सकेंगे।
विज्ञापन
हादसे से सबक, 20 साल से पुरानी बोगियां हटाई गईं
मुजफ्फरपुर में गोरखपुर से कोलकाता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस की दो बोगियों के बेपटरी होने के बाद रेलवे प्रशासन चौकस हो गया है। अब 20 वर्ष से पुरानी कोच को रेक में नहीं लगाने का निर्देश जारी हुआ है। बुधवार को प्लेटफॉर्म पर खड़ी दादर एक्सप्रेस में लगे पुुराने एसी-2 कोच को निकालकर दूसरी बोगी लगाई गई। इसके चलते ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस के बेपटरी होने की जांच जारी
रेलवे बोर्ड ने नियमों में बदलवा कर 30 साल के बजाए 20 साल में ही बोगियों को रिटायर करने का निर्णय लिया है। विशेष परिस्थितियों में ही कोच को पांच साल तक और चलाया जा सकता है। लेकिन 20 अक्तूबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गई। इसके बाद रेल प्रशासन ने सभी पुरानी बोगियों को हटा दिया है।
मुजफ्फरपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस की दो बोगियों के बेपटरी हो जाने की जांच अभी चल रही है। प्राथमिक जांच में बाक्स के टूटने की बात सामने आई है। तीन सदस्यीय कमेटी सप्ताह भर में इसकी जांच पूरी कर लेगी।
बोगियों की दो बार होगी जांच
अब वाशिंग पिट से प्लेटफार्म पर आने तक रेक की हर बोगी की दो बार जांच की जाएगी। जांच के दौरान दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा बोगियों को हटाया गया है।
मुजफ्फरपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस की दो बोगियों के बेपटरी हो जाने की जांच अभी चल रही है। प्राथमिक जांच में बाक्स के टूटने की बात सामने आई है। तीन सदस्यीय कमेटी सप्ताह भर में इसकी जांच पूरी कर लेगी।
बोगियों की दो बार होगी जांच
अब वाशिंग पिट से प्लेटफार्म पर आने तक रेक की हर बोगी की दो बार जांच की जाएगी। जांच के दौरान दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा बोगियों को हटाया गया है।