फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   navals school ; get 10 % discount on depositing monthly fees

नवल्स एकेडमी: मासिक फीस जमा कराने पर दस फीसदी छूट का एलान

Mon, 06 Jul 2020 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
navals school ; get 10 % discount on depositing monthly fees
गोरखपुर। कोरोना संकटकाल में ज्यादातर परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में नवल्स नेशनल एकेडमी ने अभिभावकों की परेशानियों के मद्देनजर फीस में छूट देने की पहल की है। स्कूल प्रबंधन ने फैसला किया है कि 15 जुलाई तक स्कूल में अप्रैल, मई और जून की मासिक फीस या नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को फीस में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। मसलन अगर कोई अभिभावक तीन महीने की पुरानी फीस जमा कराता है तो उसे 10 फीसदी प्रत्येक महीने के आधार पर 30 फीसदी मासिक फीस में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंधन ने अभिभावकों से मासिक फीस जमा कराने की अपील की है। कहा है कि स्कूल फीस के माध्यम से ही शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। नवल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन क्लास को प्रमोट करने की दिशा में ये कदम उठाया गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पूरी तरह से ऑनलाइन वर्चुअल प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता के विकास पर भी बल दिया जाएगा। ऑनलाइन एजुकेशन को बेहतर बनाने के लिए लगातार शिक्षकों के साथ प्रबंधन बैठक कर रणनीति तैयार कर रहा है। इसका फायदा बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च से ही स्कूल लॉकडाउन की वजह से बंद चल रहे हैं। शासन ने छह जुलाई से स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करते हुए ऑनलाइन क्लास पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने का निर्देश दिया है। स्कूल प्रबंधन इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed