{"_id":"638199e6b1bd8d6e1a14e242","slug":"nautanwan-businessman-robbed-of-four-lakh-rupees-with-a-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौतनवां के व्यापारी को तमंचा सटा चार लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौतनवां के व्यापारी को तमंचा सटा चार लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 26 Nov 2022 10:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:15 AM IST
सार
महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बा स्थित वार्ड नंबर-24 निवासी आजाद कुमार वर्मा मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को निजी कार से गोरखपुर शहर में खरीदारी करने आए थे। रात में लौटते समय मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के मानीराम क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने नौतनवां के व्यापारी को तमंचा सटाकर 4 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तोड़फोड़ व लूट की धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बा स्थित वार्ड नंबर-24 निवासी आजाद कुमार वर्मा मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को निजी कार से गोरखपुर शहर में खरीदारी करने आए थे। रात में लौटते समय मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन
तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए शीशा तोड़ दिया। जेब में रखे चार लाख रुपये लेकर आरोपित फरार हो गए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला लेन-देन का सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन