फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR register against Nautanwa BJP MLA Aman Mani Tripathi including six other

यूपी: नौतनवां विधायक अमन मणि समेत छह लोगों पर आरोप तय, मारपीट करने का लगा था आरोप

Wed, 04 Mar 2020 09:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
FIR register against Nautanwa BJP MLA Aman Mani Tripathi including six other
अमन मणि त्रिपाठी। फाइल - फोटो : अमर उजाला।

न्यायालय ने मारपीट के एक मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी समेत छह लोगों के खिलाफ आरोप तय किया है। साथ ही सुनवाई के लिए अगली तारीख छह मार्च को निर्धारित की है। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार दो जून 2014 को कोतवाली में कृति पिपरा गांव के रहने वाले समाजवादी छात्र सभा के नेता आशीष कुमार नायक ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


आरोप था कि अमनमणि त्रिपाठी, गुड्डू, अंकुर, प्रशांत, सद्दाम और अमित निवासी ने गोलबंद होकर रास्ते को घेरकर मारने पीटने के साथ ही जानमाल की धमकी दी। विवेचक की ओर से न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस पर मंगलवार को आरोप तय हुआ। न्यायालय ने छह मार्च को अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की। इसी दिन गवाही शुरू होगी।
विज्ञापन


नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं। उनके पिता मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट रहे हैं। अमनमणि त्रिपाठी वर्ष 2012 में चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे। वर्ष 2017 में उन्होंने निर्दल चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह सारा हत्याकांड के भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed