फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Naushad of Mainpuri climbed the tower in Gorakhpur with insistence of meeting CM Yogi.Was worried about fake

UP:हिंदू धर्म अपनाया, दर्ज होने लगे फर्जी केस, आरोप लगा नौशाद चढ़ा BSNL टावर पर- सीएम से मिलने की थी जिद

Sat, 26 Oct 2024 11:00 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 11:00 AM IST
सार

टावर पर चढ गया: सीएम योगी से मिलकर मैनपुरी का नौशाद अपनी फरियाद सुनाना चाह रहा था। अपने साथ एक शिकायती पत्र लाया था। इसमें लिखा था कि प्रार्थी नौशाद अली मैनपुरी का रहने वाला है। छह साल पहले उसने सनातन धर्म अपना लिया था। मेरे साथ मेरी पत्नी ने भी अपनाया था। मेरे ही धर्म के लोगों ने मेरे उपर झूठा केस दर्ज करवा मुझे जेल में भिजवा दिया।

विज्ञापन
Naushad of Mainpuri climbed the tower in Gorakhpur with insistence of meeting CM Yogi.Was worried about fake
बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ा सिरफिरा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित बीएसएनल के टावर पर ही मैनपुरी का युवक नौशाद अचानक चढ़ गया। सीएम गोरखनाथ मंदिर में ही जनता कार्यक्रम में थे। अचानक टॉवर पर चढ़ने की सूचना से मंदिर में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई। पुलिस और अन्य सुरक्षा दल के लोग नौशाद को बचाने और सुरक्षित नीचे उतारने के लिए टॉवर के पास पहुंचे। तरकीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद नौशाद को नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


नीचे उतारे जाने पर उसने अपनी आपबीती बताई। सीएम योगी से मिलकर अपनी फरियाद सुनाना चाह रहा था। अपने साथ एक शिकायती पत्र लाया था। इसमें लिखा था कि प्रार्थी नौशाद अली मैनपुरी का रहने वाला है। छह साल पहले उसने सनातन धर्म अपना लिया था।
विज्ञापन


मेरे साथ मेरी पत्नी ने भी अपनाया था। मेरे ही धर्म के लोगों ने मेरे उपर झूठा केस दर्ज करवा मुझे जेल में भिजवा दिया। प्रार्थी मैनपुर में मंदिर में ही रहता है और वहां सेवा सफाई का काम करता है। कांवड़ में प्रार्थी ने जल चढ़ाई भी किया था। हमने पुरे मामले की जानकारी कांवड़ा यात्रा शुरू करने से पहले एसपी को भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनके धर्म के लोगों ने  जलभर कर लाए कांवड़ को घर नहीं ले जाने दिया। मंदिर में ही कांवड़ के जल भी रखना पड़ा। सीएम से मिलकर अपनी फरियाद सुनाना चाह रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed