फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Wrestling Championship: Shivanand and Sakshi won gold medals

नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप: शिवानंद और साक्षी ने जीते गोल्ड मेडल

Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
National Wrestling Championship: Shivanand and Sakshi won gold medals
नागपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की रागिनी को सिल्वर मेडल
गोरखपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में 20 से 22 जून तक आयोजित अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवानंद यादव ने ग्रीको रोमन के 52 किलो भारवर्ग और साक्षी पाल ने फ्री स्टाइल के 50 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
इसके साथ ही फ्री स्टाइल 39 किलो भार वर्ग में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की रागिनी ने सिल्वर मेडल जीता है। रीजनल स्टेडियम के कोच चंद्रेश पटेल ने प्रतियोगिता में नेशनल टीम के कोच की भूमिका निभाई। दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी शिवानंद और साक्षी अगस्त में कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ियोंं की उपलब्धि पर रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर आले हैदर, आजाद सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, नफीस अहमद, विजयलक्ष्मी सिंह, सीमा विश्वकर्मा, विशाल, बृजेश यादव, अभय प्रताप सिंह, हरिश्चन्द्र यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के इन खिलाड़ियों ने भी जीते मेडल
85 किलो भारवर्ग ग्रीको रोमन में सूरज गोल्ड व 44 किलो भारवर्ग में आलोक सिल्वर, फ्री स्टाइल 44 किलो भारवर्ग में आर्यन व 85 किलो भारवर्ग में कार्तिक गोल्ड, 39 किलो भारवर्ग में मोनू व 68 किलो भारवर्ग में जयंत ब्रांज मेडल, बालिका वर्ग के 62 किलोभार वर्ग में अंकित गोल्ड मेडल, 42 किलो में ज्योति और 58 किलो भारवर्ग में वंशिका ब्रांज मेडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed