फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Spokesperson of Bharatiya Kisan Union Rakesh Tikait visit in Gorakhpur

गोरखपुर में बोले टिकैत: किसान तैयार रखें अपना ट्रैक्टर, एक कॉल पर कहीं भी पहुंचना पड़ेगा

Thu, 11 Mar 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Mar 2021 11:04 AM IST
सार

  • बोले-आधा-एक महीना या सर्दी तक हल हो जाएगा किसानों का मामला, तब तक जारी रहेगा आंदोलन
  • देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू होना चाहिए, गन्ना मूल्य का भी भुगतान करे सरकार

विज्ञापन
National Spokesperson of Bharatiya Kisan Union Rakesh Tikait visit in Gorakhpur
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आधे-एक महीने या सर्दी तक किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यूपी समेत पूरे देश के किसानों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपना ट्रैक्टर ठीक रखें। एक कॉल पर जहां बुलाया जाए वहां पहुंचने को तैयार रहें।

विज्ञापन

 
राकेश टिकैत बुधवार को बलिया में रैली से लौटने के दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू होना चाहिए। गेहूं, धान व अन्य फसलें एमएसपी से नीचे नहीं बेची जानी चाहिए। सरकार किसानों के गन्ना मूल्य का भी जल्द भुगतान करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होने चाहिए। इसे लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। पांच लाख किसानों ने राजधानी को घेर रखा है। वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। टिकैत का गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। काफी देर तक स्टेशन पर नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत के साथ भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश ओझा, जिलाध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। टिकैत बलिया से सड़क मार्ग से करीब सात बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां से ट्रेन से दिल्ली के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed