फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National President of Pragatisheel Samajwadi Party Shivpal Singh Yadav visit gorakhpur

गोरखपुर में बोले शिवपाल यादव: 'भगवान श्रीराम व हनुमान के आशीर्वाद से बनाएंगे सरकार'

Sat, 13 Nov 2021 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 02:30 PM IST
सार

रसपा नेता ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से किसान परेशान हैं। अपराध पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन
National President of Pragatisheel Samajwadi Party Shivpal Singh Yadav visit gorakhpur
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम और हनुमान का आशीर्वाद लेंगे फिर प्रसपा के सहयोग से यूपी में सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से हुई थी लेकिन समापन भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में होगा।
विज्ञापन


प्रसपा नेता परिवर्तन यात्रा के साथ गत बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए और शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात भी की। शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार प्रसपा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी। किसी भी दल में प्रसपा का विलय हमारी शर्तों पर होगा। हमारे साथ जो लोग हैं, उनका समायोजन सम्मान पूर्वक होना चाहिए। हमें सम्मानजनक सीटें भी चाहिए। हम सम्मान ओर स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। जबसे उनकी रथयात्रा निकली है, तब से कुछ लोगों को चिंता हो गई है। ओवैसी की पार्टी व आप समझौते की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी समझौता करने को कह रहे हैं। किसके साथ जाएंगे के सवाल पर कहा कि समय आने दीजिए, लोगों को पता चल जाएगा। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा को ऊंचाई पर पहुंचाया है। प्रसपा नेता ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से किसान परेशान हैं। अपराध पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है फिर भी मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अपराध नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed