फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National President and former MP Kunwar Harivansh Singh defended the Yogi government and also launched a scathing attack on the central government.

Gorakhpur News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में उठा यूजीसी का मुद्दा

Mon, 23 Mar 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
National President and former MP Kunwar Harivansh Singh defended the Yogi government and also launched a scathing attack on the central government.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होली मिलन समारोह में यूजीसी का मुद्दा जोर-शोर से उठा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने जहां योगी सरकार का बचाव किया, वहीं केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन की एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय मिसाल पेश की है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने यूजीसी कानून लाकर पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है। कहा कि यूजीसी ऐसा काला कानून है यदि उसे लागू कर दिया गया तो सवर्ण समाज के बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो जाएगा। इस कानून से भेदभाव बढ़ेगा। कहा कि देश की अस्मिता की रक्षा के लिए क्षत्रिय समाज के लोगों ने जितनी कुर्बानियां दी है उसे भुलाया नहीं जा सकता हे। राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि सभी को संगठित होकर यूजीसी काले कानून का विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी कुमार सिंह लालू, राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, भाजपा विधायक विपिन सिंह, अस्मिता चंद, ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed