फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   name of educational tour student also taken to Nepal by a colorful professor

UP: शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर छात्रा को नेपाल भी ले गए थे रंगीन मिजाज प्रोफेसर, आंतरिक कमेटी कर रही जांच

Fri, 28 Jul 2023 01:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंतरिक कमेटी के साथ बैठक के बाद परिसर भ्रमण का निर्णय लिया। इसके बाद टीम को संबंधित विभाग ले जाया गया। वहां टीम ने सभी शिक्षक व कर्मचारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
name of educational tour student also taken to Nepal by a colorful professor
गोरखपुर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन-मिजाज प्रोफेसर को लेकर नित नई-नई चर्चाएं जांच कमेटी के सामने आ रही हैं। परिसर में हो रही चर्चा के मुताबिक, जिस छात्रा को लेकर बवाल मचा है, उसे प्रोफेसर साहब शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर नेपाल की पर्यटन स्थली पोखरा भी ले गए थे। प्रोफेसर साहब और छात्रा तीन दिन नेपाल में रहे। अंदरखाने हो रही इन चर्चाओं को लेकर विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन-मिजाज प्रोफेसर का अश्लील वीडियो व ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी बीच बीते मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर सर्वेश पांडेय के साथ गोरखपुर पहुंचकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आयोग ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक जांच व 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इधर, विवि परिसर में प्रोफेसर के शैक्षणिक भ्रमण की चर्चा भी हो रही है। अंदरखाने चर्चा है कि प्रोफेसर शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर छात्रा को लेकर नेपाल के पोखरा भी जा चुके हैं। वह तीन दिन एक होटल में ठहरे थे। इस बिंदु पर भी जांच कर रही आंतरिक कमेटी यह जानने की कोशिश करेगी कि शैक्षणिक भ्रमण छात्र-छात्राओं के समूह के साथ होता है तो किसी एक छात्रा को लेकर जाना कितना उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज के वार्ड-14 में लगी आग, हड़कंप के दौरान आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत
 

विश्वविद्यालय से परास्नातक की है छात्रा

छात्रा को जिस साल प्रोफेसर शैक्षणिक भ्रमण पर लेकर नेपाल गए थे, वह उस वर्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक की छात्रा थी। एमए के बाद वह प्रोफेसर ही दूसरे विश्वविद्यालय से संबंद्ध एक कॉलेज से बीएड करवा रहे हैं। जबकि अब वह उसे अपने पास निजी कर्मचारी के तौर पर रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: बीआरडी में लगी आग: कोई मरीज को गोद में उठाकर भागा तो कोई व्हीलचेयर पर लेकर दौड़ा, शीशों को तोड़कर बचाई जान
 

आंतरिक कमेटी ने दर्ज किया छात्रा का बयान

प्रोफेसर के साथ वीडियो में दिख रही छात्रा से विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी ने मुलाकात कर उसका प्रारंभिक बयान दर्ज कर लिया है। आंतरिक कमेटी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के आने की जानकारी होने पर आनन-फानन में एक दिन पहले सोमवार को छात्रा से मुलाकात कर बयान दर्ज किया। छात्रा ने कमेटी से प्रोफेसर व उसके बीच संबंधों पर खुल कर बात की। उसने प्रोफेसर को अपना मददगार बताया।

इसे भी पढ़ें:  अयान की मौत से खौफ: खेल-खेल में कार में बंद हो गया था मासूम, अब पड़ोसी बच्चों से कह रहे; कार में कोई खेल नहीं

आयोग की टीम ने प्रोफेसर से भी की पूछताछ

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंतरिक कमेटी के साथ बैठक के बाद परिसर भ्रमण का निर्णय लिया। इसके बाद टीम को संबंधित विभाग ले जाया गया। वहां टीम ने सभी शिक्षक व कर्मचारियों से मुलाकात की। विभाग में महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान टीम ने संबंधित प्रोफेसर से भी मुलाकात कर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed