{"_id":"6141ce2b8ebc3ece353cf032","slug":"nagar-nigam-remove-billboards-banners-posters-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अवैध धंधेबाजों पर नगर निगम का प्रहार, उतारे जाने लगे शहर के तमाम होर्डिंग, बैनर पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अवैध धंधेबाजों पर नगर निगम का प्रहार, उतारे जाने लगे शहर के तमाम होर्डिंग, बैनर पोस्टर
Wed, 15 Sep 2021 04:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Sep 2021 04:12 PM IST
सार
। विज्ञापन एजेंसी नगर निगम को बिना टैक्स दिए हुए लाखों करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। अमर उजाला ने विज्ञापन एजेंसियों की इस कारगुजारियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम के कर्मचारी अवैध पोस्टर- बैनर हटाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर में अवैध ढंग से लगाए गए सभी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जाने लगे हैं। बुधवार को अभियान के तहत शुरू किए गए इस कार्य में यूनीपोल पर लगे विज्ञापनों को भी हटाने का काम किया गया। पहले दिन एयरफोर्स से नौसड़ चौराहे तक अवैध होर्डिंग, बैनर हटाए गए। पूरी तरह से सफाई होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
टेंडर की समय अवधि खत्म होने के बावजूद भी विज्ञापन एजेंसियों द्वारा होर्डिंग और यूनीपोल पर अवैध ढंग से विज्ञापन लगाए गए हैं। इससे नगर निगम को तो कोई आय नहीं हो रही है, लेकिन विज्ञापन एजेंसियों के वारे न्यारे हो रहे हैं। कई आउटडोर विज्ञापन एजेंसी नगर निगम को बिना टैक्स दिए हुए होर्डिंग, यूनीपोल लगाकर लाखों करोड़ों रुपये कमा रहीं हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने विज्ञापन एजेंसियों की इन कारगुजारियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर बुधवार से अवैध ढंग से लगाए गए तमाम विज्ञापनों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अभियान के पहले दिन उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला के निर्देशन में एयरफोर्स स्टेशन से नौसड़ तक अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों को हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान बलराम पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा इंफोर्समेंट टीम मौजूद रही। बलराम पांडेय ने बताया कि इस दौरान सरकारी योजनाओं संबंधी विज्ञापनों को नहीं हटाया गया है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अन्य सभी विज्ञापनों को हटा दिया जाएगा।