{"_id":"64c02c6f52fe9b43720bba45","slug":"nagar-nigam-officer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-252013-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम के अधिशासी अभियंता का ठेकेदार ने कॉलर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम के अधिशासी अभियंता का ठेकेदार ने कॉलर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नगर निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में घुसकर ठेकेदार ने उनका काॅलर पकड़ लिया। अभियंता ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो ठेकेदार ने मोबाइल फोन छीन लिया। अभियंता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने फर्म ठेकेदार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व बदसलूकी का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम कार्यालय के अधिशासी अभियंता अमरनाथ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शुक्रवार को वह अपने दफ्तर में सरकारी काम कर रहे थे। साथ में अवर अभियंता अतुल कुमार भी थे। उसी समय नारायण ट्रेडर्स के ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव आकर पूछने लगे कि पांच लाख रुपये तक की पत्रावली के ऊपर किसका फोटो लगाया जा सकता है। अभियंता ने ठेकेदार को मुख्य अभियंता से जानकारी लेने की बात कही।
अधिशासी अभियंता का आरोप है कि इस पर ठेकेदार अवर अभियंता की फोटो लगाने की बात कहकर बदसलूकी करने लगे। उन्होंने ठेकेदार का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो ठेकेदार गाली-गलौज कर कॉलर पकड़ कर मोबाइल फोन छीन लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने नारायण ट्रेडर्स के ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव पर केस दर्ज कर लिया है।