फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   n Gorakhpur, a young man first befriended a girl on social media, then started pressuring her - arrested

Gorakhpur News: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर करने लगा ब्लैकमैल...आखिर क्यों देने लगा धमकी, जानिए पूरी कहानी

Tue, 08 Apr 2025 01:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 01:34 PM IST
सार

एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुशीनगर की रहने वाली युवती ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि शहर में किराए पर कमरा लेकर वह नर्सिंग की पढ़ाई करती है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती चंदौली जिले के बबुरी छितौनी गांव में रहने वाले विनय शर्मा से हुई थी।

विज्ञापन
n Gorakhpur, a young man first befriended a girl on social media, then started pressuring her - arrested
Social Media - फोटो : FREEPIK

विस्तार

नर्सिंग छात्रा को इंस्टाग्राम पर बना दोस्त दो माह से ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बना रहा था। मना करने पर आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर चिलुआताल थाना पुलिस सोमवार की सुबह चंदौली निवासी आरोपी विनय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुशीनगर की रहने वाली युवती ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि शहर में किराए पर कमरा लेकर वह नर्सिंग की पढ़ाई करती है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती चंदौली जिले के बबुरी छितौनी गांव में रहने वाले विनय शर्मा से हुई थी। चैटिंग के जरिए नंबर मिलने के बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने इंस्टाग्राम से छात्रा की पर्सनल फोटो ले ली। एआई के जरिए आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर दो माह से विनय उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलने और बात करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी आराेपी की हरकत बंद नहीं हुई। केस दर्ज कर चिलुआताल थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को बरगदवा के पास लोकेशन मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed