{"_id":"645a1a68ad2587395f08ee05","slug":"muti-elephant-enclosure-will-be-built-in-gorakhpur-zoo-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर चिड़ियाघर में बनेगा उत्पाती हाथी का बाड़ा, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर चिड़ियाघर में बनेगा उत्पाती हाथी का बाड़ा, तैयारी शुरू
Tue, 09 May 2023 03:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 May 2023 03:33 PM IST
सार
16 फरवरी को चिलुआताल थाना के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ था। इस दौरान बिदके हाथी ने दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था। तीनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। हाथी पर पांच घंटे बाद काबू पाया जा सका था।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में आयोजित यज्ञ के दौरान तीन लोगों की जान लाने वाले हाथी को चिड़ियाघर में ही रखा जाएगा। हिरण के बाड़े के पास छह करोड़ रुपये से उसका घर बनाया जाएगा। बाड़े का निर्माण कार्य दो महीने में पूरा किया जाएगा। फिलहाल इस उत्पाती हाथी को विनोद वन में रखा गया है।
दरअसल, हाथी को चिड़ियाघर के अलावा कहीं और रखने की जगह नहीं है। ऐसे में वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की सहमति से उसे चिड़ियाघर में रखने की योजना तैयार की गई है। निदेशक डॉ राजामोहन ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही बाड़े के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
बता दें कि 16 फरवरी को चिलुआताल थाना के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ था। इस दौरान बिदके हाथी ने दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था। तीनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
हाथी पर पांच घंटे बाद काबू पाया जा सका था। इसके बाद उसे विनोद वन लाकर उपचार शुरू किया गया। उसी समय से विनोद वन का मुख्य द्वार आम लोगों के बंद कर दिया गया था।