फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Muti elephant enclosure will be built in Gorakhpur zoo

Gorakhpur News: गोरखपुर चिड़ियाघर में बनेगा उत्पाती हाथी का बाड़ा, तैयारी शुरू

Tue, 09 May 2023 03:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 May 2023 03:33 PM IST
सार

16 फरवरी को चिलुआताल थाना के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ था। इस दौरान बिदके हाथी ने दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था। तीनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। हाथी पर पांच घंटे बाद काबू पाया जा सका था।

विज्ञापन
Muti elephant enclosure will be built in Gorakhpur zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में आयोजित यज्ञ के दौरान तीन लोगों की जान लाने वाले हाथी को चिड़ियाघर में ही रखा जाएगा। हिरण के बाड़े के पास छह करोड़ रुपये से उसका घर बनाया जाएगा। बाड़े का निर्माण कार्य दो महीने में पूरा किया जाएगा। फिलहाल इस उत्पाती हाथी को विनोद वन में रखा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, हाथी को चिड़ियाघर के अलावा कहीं और रखने की जगह नहीं है। ऐसे में वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की सहमति से उसे चिड़ियाघर में रखने की योजना तैयार की गई है। निदेशक डॉ राजामोहन ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही बाड़े के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 16 फरवरी को चिलुआताल थाना के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ था। इस दौरान बिदके हाथी ने दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था। तीनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी पर पांच घंटे बाद काबू पाया जा सका था। इसके बाद उसे विनोद वन लाकर उपचार शुरू किया गया। उसी समय से विनोद वन का मुख्य द्वार आम लोगों के बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed