फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   muthabhed mein badamaash ke pair mein lagee golee

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
muthabhed mein badamaash ke pair mein lagee golee
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वह गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा भाग निकला।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली कि लूट और चोरी में शामिल बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति भगवानपुर के पास दिखे। पुलिस ने रोका तो फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी। वह गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना ना पवन यादव बताया। उसके पास तमंचा, कारतूस और मोबाइल मिला। वह बिहार के कटिहार का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed