{"_id":"6012457b68941c26ef0ac73e","slug":"muslim-person-mohammad-asif-gave-five-lakh-rupees-for-construction-of-ayodhya-temple-in-rss-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के नाम पर इस मुस्लिम शख्स ने आरएसएस दफ्तर में दिए पांच लाख, बोले- मंदिर आस्था का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के नाम पर इस मुस्लिम शख्स ने आरएसएस दफ्तर में दिए पांच लाख, बोले- मंदिर आस्था का केंद्र
Thu, 28 Jan 2021 11:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस कार्यालय में मौजूद मोहम्मद आसिफ व प्रांत प्रचारक सुभाष।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पादरी बाजार के रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने आरएसएस कार्यालय पहुंचकर अयोध्या मंदिर के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की समर्पण राशि का चेक सौंपा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह शहर के पादरी बाजार के रहने वाले मोहम्मद आसिफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रांत के प्रांतीय कार्यालय 'माधव धाम' पहुंचे। जब कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारे आस्था के केंद्र भगवान राम का मंदिर बन रहा है। राम मंदिर में मैंने भी अपना समर्पण देने का मन बनाया है।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद आसिफ को प्रांत प्रचारक सुभाष से मिलवाया। वहीं मोहम्मद आसिफ ने भगवान राम में अपनी आस्था दिखाते हुए राम मंदिर के लिए पांच लाख रुपये का चेक प्रांत प्रचारक सुभाष को सौंपे।
विज्ञापन