फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Museum being built in Municipal Corporation, documents sought from citizens

Gorakhpur News: नगर निगम में बन रहा संग्रहालय, नागरिकों से मांगे दस्तावेज

Sat, 18 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Museum being built in Municipal Corporation, documents sought from citizens
फोटो
विज्ञापन

- गोरक्षनगरी से जुड़े पुराने दस्तावेजों को निगम को दे सकते हैं नागरिक
- संग्रहालय में गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने शहर के नागरिकों से पुराने दस्तावेज और फोटो मांगे हैं।
मुख्य अभियंता संजय चौहान ने शहर के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी के पास नगर निगम से संबंधित पुरातत्व महत्व की कोई वस्तु, अभिलेख अथवा फोटोग्राफ है तो वह उस सामान को नगर निगम को उपलब्ध करा सकते हैं। इस सामान को प्रस्तावित म्यूजियम में उपलब्ध कराने वाले नागरिक के नाम के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी के लिए 9807185042 पर कॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम का 124 साल पुराने भवन को संग्रहालय बनाया जा रहा है।इसे बना रही फर्म दो साल तक संग्रहालय का संचालन करेगी। उसके बाद नगर निगम उसे संचालित करेगा। इस पुराने भवन का निर्माण 1899 में किया गया था। इसे अमन-ओ-अमन के नाम से जाना जाता था। इतना पुराना भवन होने के बाद भी इसकी मजबूती बेमिसाल है। इसको संरक्षित करते हुए इसमें संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed