फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Museum and old building ready in Municipal Corporation, CM will inaugurate it

Gorakhpur News: नगर निगम में संग्रहालय और पुरानी बिल्डिंग तैयार, सीएम करेंगे लोकार्पण

Thu, 04 Dec 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Museum and old building ready in Municipal Corporation, CM will inaugurate it
गोरखपुर। नगर निगम के पुराने भवन के सुंदरीकरण और उसमें संग्रहालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। संग्रहालय में गोरखपुर के इतिहास से जुड़ी चीजें रखी जा रही हैं। जल्द ही दोनों परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम का पुराना भवन गोरखपुरवासियों के लिए एक विरासत है। 126 साल पुराने इस भवन को अमन-ओ-अमन के नाम से जाना जाता है। निगम करीब 7.5 करोड़ रुपये से इसका जीर्णोद्धार कर रहा है। भवन के जीर्णोद्धार में इस बात का खास ध्यान दिया गया है कि इसका पुराना स्वरूप खराब न हो। इस पूरे भवन को हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी भवन के अंदर सदन हॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। नगर निगम इसमें रखने के लिए दस्तावेज एकत्रित कर रहा है। इस पुराने भवन का निर्माण वर्ष 1899 में किया गया था। इसे अमन-ओ-अमन के नाम से जाना जाता था। इतना पुराना भवन होने के बाद भी इसकी मजबूती बेमिसाल है। इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed