{"_id":"6459606150f1b8925a039906","slug":"murderers-father-accused-of-threatening-for-reconciliation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-158323-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : हत्यारोपी के पिता पर सुलह के लिए धमकी देने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : हत्यारोपी के पिता पर सुलह के लिए धमकी देने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। हत्या के आरोपी के पिता पर केस में सुलह करने के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्यारोपी का पिता अपने सहयोगियों के साथ घर पर चढ़कर धमकी दी है। चिलुआताल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च 2023 को चिलुआताल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी आकाश यादव (22) का शव गुलरिहा क्षेत्र के चिलुआ नदी में कोल्हुआ घाट पुल के पास मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान गला दबाकर हत्या करने के अलावा शरीर और सिर पर चोट के निशान भी मिले, इससे यह अंदाजा लगाया गया कि हत्या से पहले आकाश के साथ मारपीट हुई थी। आकाश के भाई विकास की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चिलुआताल क्षेत्र के रहमत नगर के रहने वाले मनोज,पंचम, विशाल पुत्रगण अशोक व अच्छेलाल पुत्र विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। विकास का आरोप था कि लाश मिलने से दो दिन पहले इन चारों का उसके भाई से विवाद हुआ था। लेकिन, पुलिस की जांच में पता चला कि 29 मार्च की सुबह 9 से 9:30 बजे बीच आकाश यादव अपने बचपन के दोस्त राहुल निवासी देवीपुर टोला दुर्गापुर थाना चिलुआताल के साथ उसकी मौसी के घर जंगल अयोध्या प्रसाद टोला रजही आया था। यहां पर राहुल और आकाश के बीच एक लड़की से बात करने को लेकर विवाद होने लगा था।
यह विवाद मारपीट में बदल गया। जिसके बाद राहुल और उसके मौसेरे भाई परशुराम ने आकाश के साथ मारपीट करने के साथ ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन लोगों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए परशुराम के भाई पंचम उर्फ रिंकू को भी शामिल कर लिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए तीनों ने रात होने का इंतजार किया। रात में करीब 11 बजे बाइक पर बीच में शव को बैठे हुए मुद्दा में रखकर कोल्हुआ घाट ले गए और वहां चिलुआ नदी में पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 28 अप्रैल को जेल भिजवा दिया। अब इस मामले में राहुल के पिता व अन्य आकाश के घर पर चढ़कर सुलह की धमकी दे रहे हैं। आकाश के भाई विकास ने इस मामले में सुरेन्द्र, राकेश, हरिहर और किनका के खिलाफ केस दर्ज कराया है।