{"_id":"5f8da3748ab2b8551d7c8ccd","slug":"murdered-mother-in-law-of-daughter-in-law-surrenders-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की हत्यारोपी सास ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस भी पकड़ने में हो गई थी नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू की हत्यारोपी सास ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस भी पकड़ने में हो गई थी नाकाम
Mon, 19 Oct 2020 08:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के थाना चौरी चौरा में 11 जुलाई 2020 को एक सास ने अपनी बहू की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रही थी। वहीं सोमवार को फरार आरोपी सास ने सिविल अदालत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मृतका नेहा की सास एवं थाना चौरी चौरा के अंतर्गत क्षेत्र रउतैनिया बाबू निवासी शकुंतला देवी के रूप में हुई है। वारदात के बाद से आरोपी शकुंतला फरार थी, और थाना पुलिस उसकी धरपकड़ में नाकाम रही।
विज्ञापन
आरोपी के आत्मसमर्पण की सूचना पर उक्त थाने से पुलिसकर्मी अदालत पहुंचे। फिर कोर्ट के आदेश पर आरोपी शकुंतला को दो नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में नेहा के पति अभिषेक दुबे, ससुर लालबचन दुबे व सास शकुंतला देवी को नामजद किया गया था।
विज्ञापन