{"_id":"61cf276b7d582b642e393838","slug":"murder-of-watchman-of-tiwaripur-police-station-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तिवारीपुर थाने के चौकीदार की हत्या, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तिवारीपुर थाने के चौकीदार की हत्या, इस हाल में मिला शव
Fri, 31 Dec 2021 09:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:23 PM IST
सार
कच्ची शराब कारोबारी महिला के घर के सामने मिला था शव, दो घंटे तक शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन तब दर्ज हुआ केस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने के चौकीदार किशोर यादव (50) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही कच्ची शराब बेचने वाली एक महिला ने हत्या की है। परिजनों ने घुनघुन कोठा मार्ग पर शव रखकर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया और मामले को शांत कराया। उधर, आरोपित महिला को जैसे ही पुलिस ने हिरासत में लिया, उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के घुनघुन कोठा निवासी किशोर यादव थाने का चौकीदौरा थे। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकले और गांव की शराब कारोबारी महिला अंजली के घर के सामने वह घायल हाल में मिले। उसके सिर पर चोट लगी थी। जानकारी के बाद किशोर के परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम हाउस से गांव पहुंचा तो घरवाले गांव के लोगों के साथ अंजली पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने बताया कि अंजली कच्ची शराब बेचती है। वह अपने स्कूटी में कच्ची शराब लेकर आती है। घर पर ही लोगों को पिलाती है। किशोर यादव उसके घर शराब पीने गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच विवाद हुआ और महिला ने सिर पर प्रहार कर दिया। हालांकि अंजली पक्ष का कहना है कि छत से गिरने से किशोर के सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई। उधर, केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जैसे ही अंजली को हिरासत में लिया, उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंजली के पति की पहले ही मौत हो गई है।