फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of postman in PPganj area exposed in Gorakhpur

हत्यारे बेटे ने कबूला जुर्म: बोला- जर-जोरू दोनों पर थी पिता की नजर, इसलिए की थी हत्या

Mon, 10 Apr 2023 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 10:19 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि शिवधर की खेत वाले मकान के पास लाश मिली थी। सिर को कूंचा गया था और हाथ-पैर भी टूट गया था।

विज्ञापन
murder of postman in PPganj area exposed in Gorakhpur
पीपीगंज इलाके में पिता की हत्या के आरोप में पकड़ा गया बेटा भोला प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पीपीगंज के तिघरा में डाकिया शिवधर की हत्या उनके बेटे भोला प्रसाद ने ही की थी। उसे शक था कि संपत्ति को पिता अपनी प्रेमिका के नाम कर देंगे। यह भी शक था कि उसकी पत्नी पर गलत नजर रखते थे। इसी वजह से उसने पीछे से पिता के सिर पर पेड़ के डंठल से वार किया और फिर जमीन पर गिरने पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि शिवधर की खेत वाले मकान के पास लाश मिली थी। सिर को कूंचा गया था और हाथ-पैर भी टूट गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का शिलान्यास कर सीएम ने बढ़ाई ईको टूरिज्म की रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बेटे की तहरीर पर ही अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। जांच में पहले तो एक महिला का नाम सामने आया। महिला से शिवधर का प्रेम संबंध था लेकिन, जांच में ऐसी कोई भी वजह सामने नहीं आई, जिसके आधार पर महिला पर शक किया जा सके। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो बेटे का नाम सामने आया।

मुझे कोई पछतावा नहीं, मेरी जगह कोई भी होता तो यही करता

एसपी ने बताया कि बेटे को हिरासत में लेते ही उसने घटना कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिता की उसी ने हत्या कर दी है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने खून लगे डंठल को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी बेटे ने बताया कि जब रात में शिवधर खाना खाकर दूसरे मकान पर सोने जा रहे थे, तब वह पीछे लग गया।

मकान पर पहुंचने से पहले ही पेड़ से डंठल तोड़कर पहले पीछे से हमला किया और फिर गिरने के बाद ताड़बतोड़ हमला कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि घटना के अनावरण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार चौबे, कमलेश यादव का अहम योगदान रहा।

हत्या के आरोप में पकड़े गए बेटे भोला प्रसाद ने एसपी की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं। पिता की हरकत ही ऐसी थी। मेरी जगह कोई भी रहता तो यही करता। लेकिन, पिता को इतनी बेरहमी से मारने के पीछे की वजह के सवाल पर वह चुप हो गया। बोला, जो कर दिए, वह कर दिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed