{"_id":"60689e405fedcc3aad4a3486","slug":"murder-in-suspicion-of-witchcraft-nephew-attacked-aunt-with-an-iron-angle-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू-टोना के शक में हत्या: चाची पर लोहे के एंगल से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, मरने के बाद भी करता रहा वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू-टोना के शक में हत्या: चाची पर लोहे के एंगल से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, मरने के बाद भी करता रहा वार
Sat, 03 Apr 2021 10:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गायघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, गायघाट
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:26 PM IST
सार
- हत्यारोपी भतीजे को गांव से किया गिरफ्तार
- बीच-बचाव में नहीं आए कोई ग्रामीण
- हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
विज्ञापन
भतीजे ने चाची पर लोहे के एंगल से हमलाकर की हत्या, मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने सगी चाची पर लोहे के एंगल से हमला कर हत्या कर दी। मर जाने के बाद भी शव पर एंगल से ताबड़तोड़ वार करता रहा। शनिवार दोपहर को कलवारी थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कत्ल में प्रयुक्त एंगल भी बरामद कर लिया गया है। मामले में मृतका की बेटी ने कलवारी पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गायत्री देवी (70) अपनी विवाहित पुत्री अनुराधा के साथ बरामदे में बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी अचानक गायत्री के जेठानी का लड़का गंगाराम (60) वहां आ धमका और गायत्री पर आरोप मढ़ने लगा। गायत्री ने मना किया तो गंगाराम पास में पड़ा लोहे का एंगल उठा लाया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चेहरे पर कई वार करने के बाद उसने गायत्री का गला पर भी वार कर दिया। इस बीच अनुराधा लाठी लेकर गंगाराम को भगाने की कोशिश की, तो उसने धमकी दी कि वह बीच में न आए, नहीं तो उसकी भी हत्या कर देगा। इस बीच अनुराधा गांव वालों से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी की भी बीचबचाव की हिम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगाराम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तब तक गायत्री की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की बेटी और ग्रामीणों से पूछताछ में तंत्र-मंत्र को हत्या का कारण बताया जा रहा है। मृतका की बेटी अनुराधा की तहरीर पर गंगाराम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।