फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder case against wife and her friend in gorakhpur

गोरखपुर: पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Sat, 14 May 2022 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 May 2022 01:27 PM IST
सार

गुलरिहा निवासी छोटेलाल पांच मई को दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। अगली सुबह गांव के पास ही सड़क किनारे उसकी लाश मिली। पत्नी ने हादसा बताया और पोस्टमार्टम में सिर पर चोट से मौत सामने आया। पुलिस हादसा मानकर जांच कर रही थी।

विज्ञापन
murder case against wife and her friend in gorakhpur
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो के खपड़हवा चौराहे पर छह मई को मिली छोटेलाल निषाद की लाश के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे कृष्णा की तहरीर पर पुलिस छोटेलाल की पत्नी रीना और उसके दोस्त रामदरश के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छोटेलाल के भाइयों व भतीजे के साथ ही बेटे कृष्णा ने शुक्रवार को गुलरिहा थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया था। सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय व इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार बाजपेई ने सबका बयान भी दर्ज किया था। बेटे ने अपने बयान में मां और गांव के ही रामदरश की दोस्ती का जिक्र किया था। साथ ही आरोप लगाया था कि रामदरश ने हैदराबाद जाकर पिता को मारने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


घटना के चार दिन पहले पिता छोटेलाल हैदराबाद से घर आए तो मां और रामदरश को एक साथ देख लिया। इसपर नाराजगी भी जताई थी। बेटे ने बताया कि घटना के कुछ दिन पहले ही पिता ने रामदरश से जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री मां रीना ने रामदरश की पत्नी के नाम से करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रजिस्ट्री की धनराशि भी आरोपी ने नहीं दी थी। जब धनराशि की मांग की गई तो रामदरश ने धमकाया भी था। इसका ऑडियो क्लिप भी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई का कहना है कि बेटे की तहरीर पर मां व उसके दोस्त रामदरश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह हुआ था

गुलरिहा निवासी छोटेलाल पांच मई को दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। अगली सुबह गांव के पास ही सड़क किनारे उसकी लाश मिली। पत्नी ने हादसा बताया और पोस्टमार्टम में सिर पर चोट से मौत सामने आया। पुलिस हादसा मानकर जांच कर रही थी। इसी बीच छोटेलाल के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। फिर शुक्रवार को बेटा चाचा के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed