फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   municiple corporation

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री आज करेंगे पार्षदों से ऑनलाइन संवाद

Wed, 12 Jul 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
municiple corporation
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाम 4 बजे नगर निगम के सदन हाल में पार्षदों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। ये जानकारी मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने दी। बताया कि इस दौरान पक्ष और विपक्ष के अलावा सभी निर्दल पार्षदों को भी सदन में बुलाया गया है।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि मुख्यमत्री सभी पार्षदों को पौधरोपण को लेकर संदेश देंगे। इस दौरान बोर्ड की बैठक को लेकर भी चर्चा हो सकती है। नगर निगम के बोर्ड का गठन नहीं होने से वार्डों में विकास कार्यो के प्रस्ताव लंबे समय से लटके हुए हैं। 5 जुलाई को बोर्ड के गठन के लिए बैठक होनी थी। लेकिन, प्रधानमंत्री दौरे को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया था। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के नेता बोर्ड के गठन को लेकर अपनी बात इस दौरान सामने रख सकते हैं।
विज्ञापन

------
ग्रामीण इलाके के जनप्रतिनिधियाें से संवाद कर पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे सीएम
गोरखपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यगण, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और सदस्य भागीदारी करेंगे। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का पत्र मिलने के बाद पंचायत विभाग ने मंगलवार को इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में पौधरोपण अभियान काे सफल बनाने के लिए शासन की ओर से सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसको लेकर सीएम सभी पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed