फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation Gorakhpur will set up a plant for disposal of fresh garbage

Gorakhpur News: ताजा कचरा निस्तारण के लिए पांच एकड़ में प्लांट लगाएगा नगर निगम

Sat, 24 Feb 2024 06:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 06:00 PM IST
सार

गोरखपुर नगर  निगम ताजा कचरा निस्तारण के लिए पांच एकड़ में प्लांट लगाएगा। इसके लिए आरएफसी जारी कर दी गई है। आवेदक को चार से पांच एकड़ जमीन लीज पर लेकर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Municipal Corporation Gorakhpur will set up a plant for disposal of fresh garbage
नगर निगम गोरखपुर

विस्तार

एकला बंधे पर राप्ती रिवर फ्रंट का निर्माण होना है। वहां मौजूद कूड़े का ढेर मार्च तक हट जाएगा। इसके बाद वहां कूड़ा डंप नहीं होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में सेवन स्टार रेटिंग के लिए प्रयासरत नगर निगम तात्कालिक रूप से कचरा निस्तारण के लिए वैकल्पिक इंतजाम में जुट गया है। शहर से निकलने वाले ताजा कचरे के प्रबंधन के लिए ‘फ्रेश वेस्ट ट्रामल बायो क्लचर प्लांट’ लगाया जाएगा। इसके लिए रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है।

विज्ञापन

प्लांट के लिए इच्छुक फर्में एक मार्च तक आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन प्री विड मीटिंग 26 फरवरी को होगी। निगम की ओर से जारी ईओआई के मुताबिक 500 टन प्रतिदिन निस्तारण की क्षमता का फ्रेश वेस्ट ट्रामल बायो कल्चर प्लांट लगाया जाएगा।

विज्ञापन

 

इच्छुक फर्म को इस प्लांट को महानगर के 10 किलोमीटर के दायरे में लगाना होगा। इसके लिए फर्म को चार से पांच एकड़ जमीन लीज पर लेनी होगी। यहां पर शहर से प्रतिदिन निकलने वाला गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर लाया जाएगा। जहां ट्रामल मशीन से कचरे को प्रासेस कर उनमें से इस्तेमाल योग्य कचरा अलग-अलग होगा। गीले कचरे को बायो कल्चर विधि से प्रासेस कर बायो कंपोस्ट में तब्दील किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर निगम सुथनी में साॅलिड वेस्ट प्लांट एवं गीला कचरा से चारकोल प्लांट की स्थापना कर रहा है, लेकिन इनके पूरा होने में दो से ढाई साल का वक्त लगेगा। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि एकला बांध पर जमा लिगेसी वेस्ट, मार्च के पहले सप्ताह तक निस्तारित कर लिए जाने की उम्मीद है।


 

सुथनी में प्लांट शुरू होने तक रोजाना एकत्रित होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। साथ ही निजी क्षेत्र में संभावनाएं तलाश की जा रही है जिसके लिए ईओआई जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed