{"_id":"62808ef1378de155646a7e4a","slug":"municipal-corporation-petrol-pump-will-be-built-in-bilandpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बिलंदपुर में बनेगा नगर निगम का पेट्रोल पंप, सालाना होगी 1.5 करोड़ रुपये की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बिलंदपुर में बनेगा नगर निगम का पेट्रोल पंप, सालाना होगी 1.5 करोड़ रुपये की आय
Sun, 15 May 2022 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 May 2022 10:56 AM IST
सार
भारत पेट्रोलियम के साथ पीपीपी मोड में नगर निगम स्थापित करेगा अत्याधुनिक पेट्रोलियम विक्रय केंद्र, परियोजना के तहत पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक चार्जिंग के साथ छोटा शॉपिंग मॉल भी बनेगा।
विज्ञापन
बिलंदपुर में नगर निगम का पेट्रोल पंप।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर के बिलंदपुर में नगर निगम का पेट्रोल पंप बनेगा। भारत पेट्रोलियम के साथ मिलकर नगर निगम प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत यह अत्याधुनिक पेट्रोलियम विक्रय केंद्र स्थापित करेगा। परियोजना के तहत इस विक्रय केंद्र पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक चार्जिंग के साथ छोटा शॉपिंग मॉल भी बनेगा। इस पेट्रोलियम विक्रय केंद्र की स्थापना से नगर निगम को सालाना करीब 1.5 करोड़ रुपये की आमदनी होने की संभावना है।
विज्ञापन
नगर निगम अपनी आय के संसाधन बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की कवायद कर रहा है। इसके तहत नगर निगम की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अत्याधुनिक वाहन पार्किंग सेंटर आदि बनवा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम भारत पेट्रोलियम के साथ मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर के बिलंदपुर में अपनी जमीन पर अत्याधुनिक पेट्रोलियम विक्रय केंद्र स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस पेट्रोल पंप का संचालन नगर निगम करेगा। वहीं, करार के अनुसार नगर निगम बिलंदपुर में 50 मीटर गुणे 50 मीटर यानी कुल 2500 वर्ग मीटर जमीन 30 वर्ष के लिए किराए पर देगा। ऐसे में नगर निगम को इस जमीन से किराए के रूप में भी आमदनी होगी। वहीं, इस पेट्रोल पंप के संचालन के लिए नगर निगम लगभग 30-40 लाख रुपये की रिजर्व पूंजी भी रखेगा। इस पेेट्रोल पंप के संचालन से नगर निगम को प्रति माह करीब 10 से 15 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि भारत पेट्रोलियम के साथ मिलकर नगर निगम नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर के बिलंदपुर इलाके में अत्याधुनिक पेट्रोलियम विक्रय केंद्र स्थापित करेगा। इससे नगर निगम को महीने में सात से 10 लाख रुपये शुद्ध आय होने की संभावना है। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम हरेक महीने 30 से 40 हजार रुपये मासिक किराए के रूप में भी देगा।