फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal corporation organic fertilizer will be sold at rate of 20 rupees in Gorakhpur

गोरखपुर: 20 रुपये की दर से बिकेगी की नगर निगम की जैविक खाद, बिक्री के लिए बनेगा आउटलेट

Sat, 26 Feb 2022 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 12:58 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम की जैविक खाद संजीवनी के नाम से बेची जाएगी। वर्तमान समय में नगर निगम किचन वेस्ट गोबर और फूलों से जैविक खाद बना रहा है। इसकी एक किलो, दो किलो और पांच किलो की पैकिंग होगी।

विज्ञापन
Municipal corporation organic fertilizer will be sold at rate of 20 rupees in Gorakhpur
नगर निगम के सदन भवन में हरी सब्जियां व किचन वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम और अक्षय पात्र फाउंडेशन के मध्य अनुबंध हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम की जैविक खाद 20 रुपये प्रति किलो की दर से बिकेगी। संजीवनी के नाम से इस जैविक खाद की पैकिंग होगी। एक किलो, दो किलो और पांच किलो की पैकिंग में इस जैविक खाद की बिक्री नगर निगम के आउटलेट पर होगी। आने वाले समय में नगर निगम इसको निर्यात भी करेगा।

विज्ञापन


नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल के तहत शहर के विभिन्न अपार्टमेंट और कॉलोनियों से सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग इकट्ठा किया जा रहा है । वहीं, किचन से निकलने वाले गीले कूड़े, मंदिरों से निकलने वाले फूलों से जैविक खाद बनाई जा रही है।
विज्ञापन


अब नगर निगम प्रशासन का इस जैविक खाद की बिक्री की भी योजना तैयार हो चुकी है। इसकी बिक्री के लिए नगर निगम शहर के विभिन्न इलाकों में आउटलेट बनाएगा। जहां यह नगर निगम की जैविक खाद संजीवनी के नाम से बेची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम की जैविक खाद संजीवनी के नाम से बेची जाएगी। वर्तमान समय में नगर निगम किचन वेस्ट गोबर और फूलों से जैविक खाद बना रहा है। इसकी एक किलो, दो किलो और पांच किलो की पैकिंग होगी। इसकी बिक्री के लिए नगर निगम आउटलेट बनाएगा। आने वाले समय में इसके विदेशों में भी निर्यात की योजना है।

नगर निगम और अक्षय पात्र फाउंडेशन के बीच हुआ करार

गोरखपुर। अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन से निकलने वाले गीले कूड़े को नगर निगम निस्तारित करेगा। नगर निगम और अक्षय पात्र फाउंडेशन के बीच इसके लिए करार हो गया है।

अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम के अनूठी पहल के तहत शहर की विभिन्न कालोनियों और अपार्टमेंट से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने की शुरुआत हुई है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम ने किचन से निकलने वाले गीले कूड़े के बेहतर ढंग से निस्तारण के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ शुक्रवार को नगर निगम नवनिर्मित सदन हॉल में करार हुआ।

इसके तहत नगर निगम अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन से निकलने वाले गीले कूड़े को इकट्ठा करके नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बने एमआरएफ सेंटर लाएगा। जहां इससे जैविक खाद बनाई जाएगी। करार के वक्त नगर आयुक्त अविनाश सिंह के अलावा अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, स्टेनो बृजेश तिवारी, अक्षय पात्र फाउंडेशन के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed