{"_id":"699f677d0a66bed32300bda6","slug":"municipal-corporation-house-meeting-today-budget-to-be-discussed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1240912-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम सदन की बैठक आज, बजट पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम सदन की बैठक आज, बजट पर होगी चर्चा
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम सदन की बैठक बृहस्पतिवार को मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित होगी। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली बैठक में वर्ष 2026-27 के मूल बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आगामी वित्तीय वर्ष की आय-व्यय योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तय होने के कारण बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एजेंडे के अनुसार 12 जनवरी को आयोजित 16वीं सदन बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की जाएगी। इसके बाद बजट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श होगा, जिसमें शहर के आधारभूत ढांचे, सफाई, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव शामिल रहेंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी विभागाध्यक्षों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी अधिकारी (मुख्यालय) और कार्यालय अधीक्षक को बैठक की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है, ताकि शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर प्रभावी निर्णय लिया जा सके।