फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation Gorakhpur has kept the premium amount for Golghar multilevel parking at Rs 33 crore

Gorakhpur News: गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग संचालन से पहले जमा करने होंगे 33 करोड़ रुपये, जानिए शर्तें व नियम

Mon, 26 Feb 2024 10:51 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 10:51 AM IST
सार

नगर निगम गोरखपुर ने गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए प्रीमियम की रकम 33 करोड़ रुपये रखा है।  1 करोड़ और 77 लाख रुपये वार्षिक शुल्क जमा करना होगा। आवेदन की तिथि 29 फरवरी तक है।
 

विज्ञापन
Municipal Corporation Gorakhpur has kept the premium amount for Golghar multilevel parking at Rs 33 crore
गोलघर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है। अब गोलघर में बनी मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का संचालन किराए पर होगा। इसके लिए निगम ने फर्माें से आवेदन मांगे हैं। निर्माण विभाग की ओर से जारी ई-निविदा के मुताबिक 29 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


एक मार्च को निविदा खुलेगी। उसके बाद चयनित फर्मों के बीच चार मार्च को खुली बोली लगाई जाएगी। बोली की शुरुआत न्यूनतम प्रीमियम दर 33.82 करोड़ रुपये एवं वार्षिक किराया 1.78 करोड़ से शुरू होगा। सर्वाधिक प्रीमियम और वार्षिक किराया देने वाले को सफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वयं लेना होगा बिजली कनेक्शन
चयनित फर्म को मल्टी लेवल पार्किंग सह शापिंग कॉम्प्लेक्स में बिजली कनेक्शन खुद लेना होगा। इसके अलावा सीवर एवं जलकर का व्यवसायिक कनेक्शन लेने के साथ टैक्स भी नियमानुसार देना होगा। चयनित फर्म मल्टी लेवल पार्किंग की छत का भी इस्तेमाल कर सकेगी, लेकिन कोई पक्का निर्माण नहीं कर सकेगी। स्वीकृत किराया डिजिटल माध्यम से प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा करना होगा।

28 दुकानें, 605 गाड़ियों की पार्किंग क्षमता
शापिंग कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर 14.81 वर्ग मीटर से 66.95 वर्ग मीटर तक की कुल 18 दुकानें हैं। दूसरे तल पर 10 दुकानें और तीसरे तल पर एक बड़ा हॉल है। पार्किंग में एक साथ 605 गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। इनमें 305 चार पहिया और 300 दो पहिया वाहन शामिल हैं।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा निगम को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा से गोलघर की मल्टीलेवल पार्किंग सह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को किराए पर देने का फैसला लिया गया है। कांप्लेक्स की ई-निविदा की प्रक्रिया मार्च के प्रथम सप्ताह में पूरी हो जाएगी। 15 साल के लिए निजी फर्म को संचालन एवं रखरखाव सौंपा जाएगा। इससे नगर निगम आय अर्जित करने के साथ शहरवासियों को सुविधाएं भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed