{"_id":"6a3d9aa80ae041d9fc048d98","slug":"municipal-commissioner-reviews-road-drainage-and-water-supply-works-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1365667-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 25.94 करोड़ की 19 परियोजनाएं प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 25.94 करोड़ की 19 परियोजनाएं प्रस्तावित
विज्ञापन
- सड़क, नाली और जलापूर्ति कार्यों को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा
- हरसेवकपुर, गुलरिया, मोहनापुर, खोराबार समेत कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नगर निगम के निर्माण विभाग ने 25.94 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया है। बृहस्पतिवार रात नगर आयुक्त अजय जैन ने प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से दो-दो मिनट का वीडियो प्रस्तुतीकरण देखा।
समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा को निर्देश दिया कि सड़क एवं जलनिकासी से संबंधित परियोजनाओं में जलकल विभाग के आवश्यक जलापूर्ति कार्यों को भी शामिल किया जाए ताकि विकास कार्यों का समग्र लाभ लोगों तक पहुंच सके। नगर आयुक्त ने सभी अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित सड़कों और अन्य कार्यों के संबंध में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उन्हें किसी अन्य कार्यदायी संस्था की ओर से पहले से प्रस्तावित या स्वीकृत न किया गया हो। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वीकृति के बाद किसी परियोजना के निरस्त होने की स्थिति में संबंधित अवर अभियंता को जवाबदेह माना जाएगा।
प्रस्तावित परियोजनाओं में खोराबार, जंगल सिकरी, बड़गो, संझाई, मोहनापुर, गुलरिया, हरसेवकपुर, भरवलिया, गायघाट और देवी प्रसाद नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और जलनिकासी से जुड़े कार्य शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ी परियोजना वार्ड संख्या 31 हरसेवकपुर के गांधीनगर विस्तार क्षेत्र की है, जहां 2.57 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न गलियों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा गुलरिहा वार्ड में 2.01 करोड़ रुपये, मोहनापुर में 1.59 करोड़ रुपये तथा जंगल सिकरी और खोराबार क्षेत्रों में एक-एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त के निर्देशों के बाद जलकल विभाग भी सक्रिय हो गया है। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार को नवगठित वार्डों से संबंधित जलापूर्ति योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।