फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mumbai to gorakhpur shramik special train reached morning gorakhpur railway station

982 मजदूरों को लेकर सुबह पहुंची दूसरी श्रमिक स्पेेशल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
mumbai to gorakhpur shramik special train reached morning gorakhpur railway station
982 मजदूरों को लेकर सुबह पहुंची दूसरी श्रमिक स्पेेशल दो ट्रेनों में मुंबई से आए 2127 मजदूर व उनके परिवार वाले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर बसों से घर भेजा गया अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बसई रोड, मुंबई से चली दूसरी श्रमिक स्पेशल 982 मजदूरों और उनके परिवार वालों को लेकर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। रविवार की देर रात 1.25 बजे भी मुंबई से एक ट्रेन आई थी। दोनों ट्रेनों में सवार करीब 2127 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और उन्हें बसों से घर भेजा गया। जांच में कोई भी अस्वस्थ नहीं मिला है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर रविवार की दोपहर से लेकर सोमवार की सुबह तक रेलकर्मी, जीआरपी, आरपीएफ, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी अपने तय स्थानों पर मौजूद रहे। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही श्रमिक स्पेशल पहुंची, पहले से मौजूद एसपी जीआरपी पुष्पांजलि, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट आरएस सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन कोच नंबर एक की ओर गए। उन्होंने एक-एक कर कोच से लोगों को उतरवाया और सोशल डिस्टेसिंग के लिए बने सर्किल में खड़ा करवाया। उधर, आसपास के जिलों की तहसील के मुताबिक बसें खड़ी थी, थर्मल स्क्रीनिंग और उनका ब्यौरा नोट कराने के बाद बैरिकेडिंग के रास्ते लोगों को बसों में बैठाया गया। दोनों ट्रेनों में गोरखपुर के 1315 श्रमिक और उनके घरवाले सवार थे। सुबह करीब आठ बजे तक सभी बसें रवाना कर दी गई। 0 कोट मुंबई से आई दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उनकी जांच कराई गई। सभी को बस के भेज दिया गया। जैसा रिहर्सल किया गया था सब कुछ उसी तरह हुआ। एहतियात के तौर पर सीसीटीवी से भी मॉनिटरिंग की गई। इस कार्य में जीआरपी और आरपीएफ के लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई थी सभी ने बेहतर तरीके से निभाया। आरएस सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed