{"_id":"5f5696e98ebc3e3a211d487d","slug":"mumbai-s-third-flight-will-start-from-today-gorakhpur-city-news-gkp3646931163","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से मुंबई का हवाई सफर हुआ आसान, आज से शुरू होगी तीसरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से मुंबई का हवाई सफर हुआ आसान, आज से शुरू होगी तीसरी उड़ान
Tue, 08 Sep 2020 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
गोरखपुर से मुंबई का हवाई सफर अब और आसान हो जाएगा। आज से गोरखपुर से मुंबई के लिए तीसरी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। विमानन कंपनी स्पाइस जेट, इवनिंग फ्लाइट के तौर पर मुंबई के लिए अपनी दूसरी उड़ान शुरू करने जा रही है। पिछले महीने में ही कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ान का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पहले दिन के उड़ान की ज्यादातर टिकटें भी बुक हो चुकीं हैं। वहीं, विमानन कंपनी इंडिगो की भी मुंबई के लिए फ्लाइट जल्द ही सप्ताह में तीन दिन की जगह रोजाना उड़ान भरने लगेगी।
विज्ञापन
स्पाइस जेट का यह दूसरा विमान सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। स्पाइस जेट का 180 सीटों वाला एक विमान पहले से ही मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। लॉकडाउन के बाद मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानन कंपनी इंडिगो ने भी जुलाई में मुंबई के लिए उड़ान शुरू कर दी।
विज्ञापन
इंडिगो का यह विमान सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरता है। जल्द ही यह विमान भी रोजाना उड़ान भरने लगेगा। कंपनी की तरफ से इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
Trending Videos
स्पाइस की इवनिंग फ्लाइट का शेड्यूल
स्पाइस जेट की इवनिंग फ्लाइट के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक दोपहर एक बजे स्पाइस जेट का विमान मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर बाद 3.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। आधे घंटे के अंतराल के बाद शाम 4.15 बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर शाम 6.50 बजे मुंबई पहुंचेगा।
दोपहर बाद ज्यादातर फ्लाइटों के आने-जाने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी न हो इसलिए एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेेेदी ने इसके समय में थोड़ा बदलाव करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी का पत्र लिखा है। हालांकि अभी समय में बदलाव को लेकर मंजूरी मिली नहीं है।
दोपहर बाद ज्यादातर फ्लाइटों के आने-जाने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी न हो इसलिए एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेेेदी ने इसके समय में थोड़ा बदलाव करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी का पत्र लिखा है। हालांकि अभी समय में बदलाव को लेकर मंजूरी मिली नहीं है।