Good News: रेलवे की जमीन पर बनेंगी बहुमंजिली आवासीय इमारतें, विकास की रफ्तार तेज होगी
आरएलडीए ने केके कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स के पक्ष में लीज अनुबंध का जो पत्र जारी किया है, उसके मुताबिक, आवासीय क्षेत्र को अगले पांच वर्ष में विकसित करना है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर में रामगढ़ताल किनारे रेलवे की जमीन पर बहुमंजिली आवासीय इमारतें बनेंगी। इसके लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने जमीन 99 साल के लीज पर गोरखपुर की फर्म मेसर्स केके कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स को दे दिया है। अब रेलवे की कॉलोनियां ढहाई जा रही हैं। जल्द ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से नक्शा पास कराके बहुमंजिली इमारतों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर चौराहा के बीच रेलवे की रामगढ़ताल कॉलोनी बनी है। 32,011 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैली इस कॉलोनी को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। इसी लिहाज से आरएलडीए ने जमीन को लीज पर दिया है। अभी आवासीय इमारत बनाने की अनुमति दी गई है।
आरएलडीए ने केके कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स के पक्ष में लीज अनुबंध का जो पत्र जारी किया है, उसके मुताबिक, आवासीय क्षेत्र को अगले पांच वर्ष में विकसित करना है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।
केके ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन जगदीश कुमार आनंद और निदेशक निष्काम आनंद ने बताया कि लीज पर मिली रेलवे की जमीन रामगढ़ताल किनारे है। पैडलेगंज से सटा यह इलाका शहर का सबसे पॉश माना जाता है। इसके पास से होकर गुजरी सड़क सीधे लखनऊ राज्यमार्ग को जोड़ती है।
लेव व्यू साइड अपार्टमेंट की जबरदस्त मांग है। इसे शहर की सबसे अच्छी कॉलोनी बनाई जाएगी। जल्द ही रियल इस्टेट रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट (रेरा) में पंजीकरण कराया जाएगा, फिर जीडीए से नक्शा पास कराके आवासीय बहुमंजिली इमारतें बनाई जाएंगी।
विकास की रफ्तार तेज होगी
नई कॉलोनी बनने से गोरखपुर के विकास की रफ्तार और तेज होगी। रामगढ़ताल को रिंग रोड से भी जोड़ा जा रहा है। आरकेबीके से पैडलेगंज तक रिंग रोड बनाई जा रही है। यह नई कॉलोनी को पैडलेगंज से मोहद्दीपुर व एयरपोर्ट रोड को आपस में जोड़ देगी।
ताल में क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी
रामगढ़ताल में जल्द ही क्रूज चलेगी। इसकी औपचारिकता जीडीए प्रबंधन पूरा कर चुका है। नौकायन केंद्र पहले से विकसित है। अलग-अलग तरह की नावें दिनभर चलती हैं। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन भी होना है।
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक सड़क सिक्सलेन बनेगी
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर की सड़क भी सिक्सलेन बनेगी। जीडीए की महायोजना 2031 में सिक्सलेन सड़क निर्माण का जिक्र है। मोहद्दीपुर से गोरखपुर एयरपोर्ट और गोरखपुर एयरपोर्ट से लखनऊ-कुशीनगर राष्ट्रीय मार्ग तक सिक्सलेन सड़क बनाई जानी है। हालांकि, कुसम्ही क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई पर संशय है। इस क्षेत्र में पेड़-पौधे ज्यादा हैं। सड़क चौड़ी हुई तो बड़ी संख्या में पेड़ काटने की नौबत आएगी। बताया जा रहा है कि कुसम्ही जंगल क्षेत्र को छोड़कर ही सड़क चौड़ी की जाएगी।