फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mubarak Khan Martyr's Urs from tomorrow

Gorakhpur News: मुबारक खां शहीद आस्ताने पर उर्स कल से

Tue, 16 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mubarak Khan Martyr's Urs from tomorrow
- तीन दिवसीय उर्स को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर । हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत बाबा मुबारक खां शहीद आस्ताने पर 17 ,18 व 19 मई को सालाना उर्स का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने दरगाह का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
दरगाह मुबारक खां शहीद के अध्यक्ष इकरार अहमद ने कहा कि आस्ताने के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरीके से चाक-चौबंद है, लेकिन सड़कों की हालत ठीक नहीं है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जल्द से दरगाह के आसपास की समस्याओं को दूर कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश के मशहूर कव्वाल बंगलुरु से सुलतान नाजा, मुंबई से फरीद शोला और बदायूं से जुबेर सुल्तानी उर्स में प्रस्तुति देने आ रहे हैं। आस्ताने पर कव्वाली का जोरदार मुकाबला होगा। बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पड़ोसी राष्ट्र नेपाल, बिहार और यूपी के दूसरों जिलों से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed