फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MPSP Founder's Week Celebration: Entire India descends on 'Gorakhnagari'

एमपीएसपी का संस्थापक सप्ताह समारोह : गोरक्षनगरी'' में उतरा पूरा भारत

Fri, 05 Dec 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
MPSP Founder's Week Celebration: Entire India descends on 'Gorakhnagari'
समरोह के अंतर्गत निकाली गई झांकी।
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह-2025 में बृहस्पतिवार को गोरक्षनगरी में ‘पूरा भारत’ उमड़ पड़ा। एक तरफ उत्साह, उमंग से लबरेज युवाओं ने भारतीय संस्कृति, अनुशासन व विरासत के सम्मान का संदेश दिया तो दूसरी तरफ भारत के शौर्य, पराक्रम के साथ ही सम्मान के प्रतीक महापुरुषों के प्रति श्रद्धा निवेदित की। वहीं शोभायात्रा में गोरखपुर की सड़कों पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासन का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। भारत की सांस्कृतिक धरोहरों, तकनीकी विकास, सुरक्षा व महापुरुषों की विचारधारा संग भारतीय वेशभूषा संग निकली शोभायात्रा ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन




अतिथियों ने किया पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य अतिथि एसडीएमए के उपाध्यक्ष योगेंद्र डिमरी ने दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की शोध पत्रिका ‘दिग्विजयम्’ और महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ की ओर से तैयार संक्षिप्त रिपोर्ट ‘मिशन मंझरिया’ का विमोचन किया। समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद एनसीसी के कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य अतिथि ने पुस्तिका पर अपने विचार भी लिखे। मुख्यमंत्री व मुख्य अतिथि ने ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह स्थल पर 9000 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन




युवाओं के अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा
मुख्य अतिथि ने शोभायात्रा के शुभारंभ की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने शोभायात्रा में शामिल युवाओं से मार्च पास्ट की सलामी ली। शोभायात्रा में सबसे आगे महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स रहीं। शोभायात्रा में शिक्षा परिषद के संस्थाओं के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव

शोभायात्रा में मां सरस्वती, भारत माता, महायोगी गुरु गोरखनाथ, महाराणा प्रताप, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवेद्यनाथ के चित्र भी रहे। शोभायात्रा में एक तरफ ''''''''ऑपरेशन सिंदूर'''''''' के माध्यम से भारत के शौर्य की कहानी प्रस्तुत की जा रही थी तो वहीं राम मंदिर के जरिये विरासत का सम्मान भी युवाओं ने प्रस्तुत किया। युवाओं ने शोभायात्रा के माध्यम से विरासत, संस्कृति के प्रति सम्मान के भाव को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा एमपी इंटर कॉलेज परिसर से निकलकर इंदिरा बाल विहार, गणेश चौराहा, गोलघर व कचहरी चौराहा होते हुए जिला पंचायत रोड स्थित स्वर्ण जयंती द्वार से परिसर में पहुंची। भारतीय परिधान व विद्यालय के गणवेश में युवा सभी के आकर्षक का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed