फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MPs Kamlesh and Ravi Kishan ready to give full fund for PM Care fund to Corona war

#Ladengecoronase: कोरोना से जंग में आगे आए सांसद कमलेश पासवान और रवि किशन, कर दी ये बड़ी घोषणा

Tue, 07 Apr 2020 12:42 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
MPs Kamlesh and Ravi Kishan ready to give full fund for PM Care fund to Corona war
बाएं सांसद कमलेश पासवान, दाएं सांसद रवि किशन। (file) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद कमलेश पासवान ने वेतन में 30 फीसदी की कटौती और दो वर्ष के सांसद निधि की धनराशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस की चुनौती पर खर्च किए जाने के केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर खुशी जताई है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो वे पूरे कार्यकाल की सांसद निधि देने का तैयार हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। सांसद रवि किशन ने सांसद निधि से डेढ़ करोड़ और अपना एक महीने का वेतन पहले ही प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दिया था। अब पूरे कार्यकाल का वेतन और सांसद निधि देने की पहल की है।
विज्ञापन


सांसद रवि किशन का कहना है कि प्रधानमंत्री चाहें तो पूरा वेतन और निधि की धनराशि ले सकते हैं। देश, देशवासी इस वक्त संकट के दौर से गुजर रहे हैं। राजनीति जनसेवा है। यह पैसा कमाने का जरिया नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर विधायक ने दिया एक महीने का वेतन

इसी तरह बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया। साथ ही कहा कि सांसद निधि पर पहला अधिकार जनता का होता है। यह धनराशि विकास कार्यों पर खर्च होती है। देश की जनता कोरोना महामारी की चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में पांच साल की सांसद निधि ली जा सकती है। इस तरह के फैसले का सभी सांसदों को समर्थन करना चाहिए।

भाजपा के नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल ने अप्रैल का वेतन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री केयर फंड में स्थानांतरित करने की सहमति दे दी है। इस सिलसिले में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को पत्र भी लिखा है। इससे पहले नगर विधायक ने एक करोड़ रुपये विधायक निधि से दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed