फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan said to win 350 seats for BJP in assembly election 2022 during Zila panchayat president election in gorakhpur

मिशन 2022: सांसद रवि किशन ने किया का दावा, विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी 350 सीट

Sun, 27 Jun 2021 08:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Jun 2021 08:18 AM IST
सार

बोले मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से प्रदेश की जनता खुश।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan said to win 350 seats for BJP in assembly election 2022 during Zila panchayat president election in gorakhpur
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन से उत्साहित शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने आगामी विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतने का दावा किया है। सांसद का कहना है कि गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से यूपी की जनता खुश है। इससे मिशन 2022 की राह आसान रहेगी।
विज्ञापन

  
शहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व फिल्म अभिनेता ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह का नामांकन कराया, फिर कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया कर्मियों से बात की। सांसद ने कहा कि सपा की राजनीति नकारात्मक है। भाजपा विकास की राजनीति करती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश, प्रदेश का तेजी से विकास कर रहे हैं। हर जरूरतमंद को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पक्का घर, शौचालय की सुविधा मिल रही है। कोरोना संकट के बीच भाजपा सरकारों ने गजब का काम किया है। 80 करोड़ लोगों को लंबे समय से निशुल्क राशन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान से पहले जनता सबके कामकाज का आकलन करेगी। भाजपा का कामकाज बहुत अच्छा है। लिहाजा, जनता का प्यार व आशीर्वाद फिर भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed