{"_id":"5f2ebe7767b85a43a51c3a85","slug":"mp-ravi-kishan-displeasure-expressed-over-delay-in-construction-of-drain-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रवि किशन नाले के निर्माण में हो रही देरी को लेकर जताई नाराजगी, कहा- काम नहीं, केवल बातें बना रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रवि किशन नाले के निर्माण में हो रही देरी को लेकर जताई नाराजगी, कहा- काम नहीं, केवल बातें बना रहे हैं
Sat, 08 Aug 2020 08:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने डीएफओ को सौंपा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के सिंघड़िया से तुर्रा नाले तक हो रहे निर्माण में लेटलतीफी पर सांसद रवि किशन ने खूब नाराजगी जताई। कहा कि कोई काम नहीं हो रहा है। आम जनता परेशान हो रही है और आप लोग केवल बात बना रहे हैं। ऐसे नहीं चलेगा। जल्द से जल्द स्थिति में सुधार लाइए और काम तेजी से कीजिए।
विज्ञापन
शनिवार को सदर सांसद ने उक्त बातें सिघड़िया से तुर्रा नाले तक हो रहे निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान कहीं। इस दौरान जब अधिकारियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र को वन विभाग के अंतर्गत आने पर डीएफओ से बात भी की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- चिता पर रखे शव के जीवित होने पर मचा हड़कंप, रोकना पड़ा दाह संस्कार
विज्ञापन
डीएफओ ने उन्हें आश्वस्त किया है कि नाले के बनने में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके बाद सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी संपर्क किया और उन्होंने नाले के निमार्ण में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि नाले के निर्माण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएफओ को लिखा पत्र
रवि किशन ने डीएफओ को पत्र लिखकर कहा कि नाले को बनने में आपके सहयोग की आवश्यकता है। अनुरोध है कि इस नाले के निर्माण में जो भी प्रक्रिया लंबित है उसे वन विभाग अपनी तरफ से पूरा करे।