{"_id":"66411e6ebe61b9ecd00ead94","slug":"mp-inter-college-becomes-winner-of-subroto-football-cup-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-554950-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News : एमपी इंटर कॉलेज बना सुब्रतो फुटबॉल कप का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News : एमपी इंटर कॉलेज बना सुब्रतो फुटबॉल कप का विजेता
Mon, 13 May 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
- माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयों की सुब्रतो फुटबॉल कप अंडर- 17 (बालक वर्ग) की तहसील और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज विजेता बना। रविवार को एमपी इंटर कॉलेज ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया।
एमपी इंटर कॉलेज के संयोजन में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में सिर्फ दो ही टीमें प्रतिभाग कर सकीं। इससे एमपी और एमजी इंटर कॉलेज को वॉकओवर मिल गया। मैच में एमपी इंटर कॉलेज की तरफ से रिदम थापा और तनिष्क ने एक-एक गोल किया। एमजी कॉलेज की तरफ से ओम गौड़ ने एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ ही एमपी इंटर कॉलेज की टीम ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। मंडलीय प्रतियोगिता 13 मई को सुबह 10 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी।
इसके पहले पूर्व शारीरिक शिक्षक महापरिषद के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह व महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य रेफरी विशाल विष्ट, अभिषेक और विराज पांडेय रहे। इस दौरान एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, हरिश्चंद यादव, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।