फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Founder Week celebrations concluded in presence of CM Yogi

UP: एमपी संस्थापक सप्ताह समारोह में बोले CM योगी, ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया का पांचवीं अर्थ व्यवस्था बना

Sat, 10 Dec 2022 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Dec 2022 03:58 PM IST
सार

समारोह के मुख्य महोत्सव के आयोजन से एक दिन पहले शुक्रवार को सभी विजेताओं की घोषणा की गई। इस दौरान उन छह स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम भी घोषित कर दिए गए, जिन्हें शनिवार को मुख्य महोत्सव में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
MP Founder Week celebrations concluded in presence of CM Yogi
गोरखपुर में सीएम योगी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 90वें स्थापन दिवस के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी पर जी-20 देशों का अधिकार है। 90 फीसदी पेटेंट पर भी इनका अधिकार है जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के पास है। इसका थीम है वसुधैव कुटुंबकम्। यानी की एक परिवार की जो भावना है उस भाव को पूरी दुनिया को मानना है। भारत ऐसा आदि काल से करता चला आया है। उसने सबको शरण दिया था।

विज्ञापन


उन्होंने जामनगर की घटना का यहां जिक्र किया जिसमें पारसी समुदाय के लोगों के बेड़े को रुकने का अवसर दिया था भारत ने। योगी ने कहा पारसी समुदाय ने भारत के विकास में अहम योगदान दिया है। टाटा समूह उसका बड़ा उदाहरण है। जी20 के तहत यूपी के चार शहरों में 20 से अधिक मीटिंग होगी। इसमें किस रूप में सहभागिता होगी उसकी तैयारी स्थानीय और शासन स्तर पर होगी। आज ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया का पांचवीं अर्थ व्यवस्था बना है। यहां लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीने के बीच उपलब्धि हासिल की जा रही है। कोरोना के प्रबंधन और इंसेफेलाइटिस की भी योगी ने यहां चर्चा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितना भारत अपने यहां गरीबों को आवास देता है उतने में ऑस्ट्रेलिया बस जाता है। भारत ने 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया है कोरोना में। यह पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। कोरोना काल में हुए ओलंपिक में भारत ने सबसे अधिक अभी तक का मेडल जीता है। आज स्वस्थ प्रतिस्पर्धा चल रही है जिसमें हमें अपने को खड़ा करना होगा, जोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed