फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Football Club defeated Valentine 6-4.

Gorakhpur News: एमपी फुटबॉल क्लब ने वैलेंटाइन को 6-4 से हराया

Thu, 25 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
MP Football Club defeated Valentine 6-4.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के खेल मैदान पर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एमपी फुटबॉल क्लब और वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में एमपी फुटबॉल क्लब ने टाई ब्रेकर में 6-4 से जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के 24वें मिनट में वैलेंटाइन क्लब के कृष्णा ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 52वें मिनट में एमपी क्लब के विपिन ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच बराबरी बनी रहीं, जिसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। मैच के निर्णायक अमरनाथ, सौरभ कुमार, फखरुद्दीन और आमिर खान रहे। मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सूरज छेत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

---
आज खेले जाने वाले मुकाबले
- गौतम स्पोर्टिंग बनाम सेंट जूड्स स्कूल– दोपहर 1:00 बजे से
- चरगांवा फुटबॉल क्लब बनाम सरदार नगर फुटबॉल क्लब– दोपहर 2:30 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed