{"_id":"600099808ebc3e31cb149d98","slug":"mp-film-kismet-shooting-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp380936573","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने फिल्म किस्मत का मुहूर्त किया, गोरखपुर में होगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने फिल्म किस्मत का मुहूर्त किया, गोरखपुर में होगी शूटिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन ने बृहस्पतिवार को होटल रेडिसन ब्लू में भोजपुरी फिल्म किस्मत का मुहूर्त किया। फिल्म रवि किशन प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी। सांसद रवि किशन ही मुख्य भूमिका में होंगे। आम्रपाली दूबे व यामिनी भी फिल्म में होंगी। सांसद के मुताबिक फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोरखपुर में होगी। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर और पूर्वांचल फिल्म उद्योग के रूप में स्थापित होगा। भोजपुरी फिल्मों का केंद्र बनेगा। भोजपुरी को बढ़ावा देने और गोरखपुर को फिल्म हब बनाने लिहाज से यह फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निर्देशक और लेखक मनोज टाइगर हैं। फिल्म पारिवारिक होगी। गोरखपुर व आसपास के कलाकारों को मौका मिलेगा। निर्देशक और लेखक मनोज टाइगर ने बताया कि फिल्म किस्मत पूरी तरह से लोगों का मनोरंजन करेगी। प्रेम, विरह के साथ फिल्म जीवन की सीख भी देगी। फिल्म में संगीत ओम ओझा का है।
मिनी लाइव एप को किया लांच
गोरखपुर। शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने बृहस्पतिवार को होटल रेडिसन ब्लू में मिनी लाइव एप को लांच किया। इसके जरिए स्थानीय कलाकारों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की मुहिम के तहत ही गोरखपुर के युवाओं ने इस एप को बनाया है।
विज्ञापन
मिनी एप के फाउंडर बृजेश कश्यप के मुताबिक एप को पूर्वांचल के युवाओं ने बनाया है। इस पर वीडियो बनाकर डाला जा सकता है। यह वीडियो एप है। एक साथ लाखों लोग युवाओं के हुनर को देख सकते हैं। इसके ब्रांड एंबेसडर सांसद रवि किशन हैं। वह गोरखपुर से सांसद हैं। पूर्वांचल से मुंबई गए और सिनेमा जगत में नाम कमाया। युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।