{"_id":"695eade02bd754f95b00f09d","slug":"mp-college-and-syed-modi-railway-stadium-winners-in-basketball-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1190470-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बास्केटबॉल में एमपी कॉलेज और सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बास्केटबॉल में एमपी कॉलेज और सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम विजेता
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे गोरखपुर महोत्सव समिति एवं खेल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयो
- गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल महोत्सव में खेले गए फाइनल मुकाबले
- कबड्डी में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर ''''ए'''' और एनआईसी बड़हलगंज बने चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल महोत्सव में बुधवार को बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और कुश्ती के फाइनल मुकाबले खेले गए।
बास्केटबाॅल के बालक वर्ग का फाइनल मैच महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज और छात्रावास रीजनल स्टेडियम के मध्य खेला गया। इसमें महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज ने छात्रावास रीजनल स्टेडियम को 52-39 अंकों के अंतर से पराजित किया। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में सेंट जूड्स ने सरमाउंट पब्लिक स्कूल को 39-10 अंकों के अंतर से पराजित किया। इससे पहले पहला सेमीफाइनल मैच छात्रावास रीजनल स्टेडियम व सेंट जूड्स स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें छात्रावास ने 38-10 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मैच में एमपी इंटर काॅलेज ने सरमाउंट स्कूल को 34-22 से पराजित किया।
बास्केटबाॅल बालिका वर्ग का फाइनल मैच सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम व सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार के मध्य खेला गया। इसमें रेलवे स्टेडियम ने सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार को 33-15 अंकों से पराजित किया। महाराणा प्रताप बालिका इंटर काॅलेज ने सेंट जूड्स स्कूल को 16-10 अंकों से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी बालक वर्ग का फाइनल मैच रीजनल स्टेडियम ''''ए'''' व रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ''''बी'''' के मध्य खेला गया। इसमें रीजनल स्टेडियम ''''ए'''' ने 20-14 से खिताबी जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का का फाइनल मैच एनआईसी बड़हलगंज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य खेला गया। इसमें एनआईसी बड़हलगंज ने 25-09 अंकों से जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम किया।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बास्केटबाॅल खिलाड़ी अशोक बर्नवाल और विशष्ट अतिथि जिला सचिव मिथलेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इस अवसर पर प्रभात पांडेय, संजय श्रीवास्तव, आजाद सिंह, विवेक श्रीवास्तव, नफीस अहमद, सीमा विश्वकर्मा, संध्या यादव व सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
...........
बैडमिंटन में देव और रिद्धिमा विजेता
बैंडमिंटन बालक वर्ग के एकल वर्ग में अनुराग को हराकर देव मालवीय विजेता बने। डबल्स में देव मालवीय और सुमित चौहान की जोड़ी ने अनुराग यादव और यशराज की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग के एकल वर्ग में रिद्धिमा यादव ने ट्विंकल चौहान को हराकर खिताब जीत। डबल्स में अंजली चौहान और एश्वर्या चौहान विजेता बनीं।
....
कुश्ती में यह बने विजेता
कुश्ती बालक वर्ग के 65 किलो ग्राम में इमरान जंगल कौड़िया, 71 किलो में अजय पाल मोहद्दीपुर, 80 किलो में कन्हैया यादव जंगल कौड़िया, 92 किलो में विवेक चौहान रीजनल स्टेडियम और 110 किलो वर्ग में समीर जंगल कौड़िया विजेता बने। बालिका वर्ग के 57 किलो में प्रीति भारती स्पोर्ट्स काॅलेज, 61 किलो में कामिनी यादव, स्पोर्ट्स काॅलेज, 65 किलो में अन्नू यादव, 69 किलो में अवनी राठी, स्पोर्ट्स काॅलेज और 73 किलो वर्ग में प्रिया चौहान रीजनल स्टेडियम विजेता बनीं।