{"_id":"6a17d0f51d65e0d33b0d250f","slug":"moving-car-caught-fire-6-people-narrowly-escaped-they-were-on-their-way-to-kushinagar-from-gorakhpur-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से कूदकर बचाई जान: चलती कार में अचानक लगी आग, छह लोग बाल-बाल बचे; गोरखपुर से गए थे कुशीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से कूदकर बचाई जान: चलती कार में अचानक लगी आग, छह लोग बाल-बाल बचे; गोरखपुर से गए थे कुशीनगर
Thu, 28 May 2026 10:53 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 28 May 2026 10:53 AM IST
सार
गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी दिलीप कुमार किसी कार्य से परिवार सहित कसया क्षेत्र के गुरवलिया बाजार गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी कार कुशीनगर ओवरब्रिज के समीप पहुंची ही थी कि अचानक कार की हेडलाइट बंद हो गई। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन के अगले हिस्से में आग लग गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कसया नगर से होकर गुजर रही एनएच-28 पर कुशीनगर ओवरब्रिज के नीचे विशुनपुरा कट के सामने बुधवार की रात चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कार में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल छह लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी दिलीप कुमार किसी कार्य से परिवार सहित कसया क्षेत्र के गुरवलिया बाजार गए थे।
विज्ञापन
वहां से वापस लौटते समय उनकी कार कुशीनगर ओवरब्रिज के समीप पहुंची ही थी कि अचानक कार की हेडलाइट बंद हो गई। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन के अगले हिस्से में आग लग गई।
स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। सूचना मिलने पर कुशीनगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद किया। इस संबंध में चौकी प्रभारी एसआई सुजीत पांडेय ने बताया कि कार में आग ही थी कोई हताहत नहीं हुआ है। उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। सूचना मिलने पर कुशीनगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद किया। इस संबंध में चौकी प्रभारी एसआई सुजीत पांडेय ने बताया कि कार में आग ही थी कोई हताहत नहीं हुआ है। उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।