फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mouth of the loudspeaker in the gorakhnath temple from outside to inside

गोरखनाथ मंदिर में योगी के निर्देश का असर: बाहर से अंदर किए गए लाउडस्पीकर, मानक से भी कम की गई आवाज

Mon, 25 Apr 2022 02:16 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 02:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही भजनों की आवाज निर्धारित मानक 45 डेसीबल तक कर दी गई। बावजूद इसके चहारदीवारी या गेट पर लगे लाउडस्पीकर से आवाज सड़क पर जा रही थी, इसलिए अब उसका मुंह मंदिर परिसर में अंदर की ओर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
mouth of the loudspeaker in the gorakhnath temple from outside to inside
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन द्वारा लाउडस्पीकर की आवाज धीमी करने के बाद अब रविवार को वहां लगे आधा दर्जन लाउडस्पीकर का मुंह जो पहले बाहर की तरफ थे उन्हें मंदिर परिसर की ओर कर दिया गया है। ऐसे में अब मंदिर परिसर में सुबह-शाम लाउडस्पीकर से बजने वाले भजन की गूंज परिसर से बाहर बिल्कुल भी नहीं जाएगी। यह सभी लाउडस्पीकर मंदिर परिसर के चहारदीवारी या गेट पर लगे हुए थे।

विज्ञापन


धार्मिक स्थलों पर अनावश्यक शोर न मचाने का फैसला बीते दिनों पर प्रदेश सरकार ने लिया तो मुख्यमंत्री ने उसी दिन मंदिर प्रबंधन को निर्देश दिया कि वह अपने सुबह-शाम बजने वाले भजनों की आवाज को ध्वनि प्रदूषण के मानक स्तर पर निर्धारित करें, जिससे कि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही भजनों की आवाज निर्धारित मानक 45 डेसीबल तक कर दी गई। बावजूद इसके चहारदीवारी या गेट पर लगे लाउडस्पीकर से आवाज सड़क पर जा रही थी, इसलिए अब उसका मुंह मंदिर परिसर में अंदर की ओर कर दिया गया है। मंदिर के आसपास बसे स्थानीय लोग इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed