{"_id":"5f0a11d88ebc3e63b25a00a5","slug":"mother-son-selling-liquor-arrested-in-lockdown-gorakhpur-city-news-gkp357828237","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में शराब बेचते मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में शराब बेचते मां-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में शराब बेचते मां-बेटा गिरफ्तार
पीपीगंज। लॉकडाउन के बीच देसी शराब बेच रहे मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 100 शीशी शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट और लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में केस दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस उन्हें शराब उपलब्ध कराने वालों की भी जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज-बढ़या मार्ग के पंचगावा में सरकारी देसी शराब की दुकान के समीप एक परिवार द्वारा काफी दिनों से अवैध तरीके से शराब बेचे जाने की सूचना आ रही थी। शनिवार को सर्वजीत की पत्नी दुलारी देवी और बेटे गुड्डू को लॉकडाउन के बीच शराब बेचते पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि अवैध तरीके से शराब बेचते दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है।