फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother said - The teacher took the daughter away.. Daughter, I love you somewhere.

Gorakhpur News: मां बोली-बेटी को भगा ले गया शिक्षक.. बेटी कही प्रेम करती हूं

Sun, 31 Dec 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mother said - The teacher took the daughter away.. Daughter, I love you somewhere.
पैरामेडिकल कोर्स करने वाली छात्रा को लेकर फरार हो गया था शिक्षक
विज्ञापन

अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने युवती को ढूंढ निकाला, बयान में अगवा करने से इन्कार
अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। घर से इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने गई 20 वर्षीय छात्रा के लापता होने पर मां ने शिक्षक पर अगवा करने का केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने शनिवार को युवती को कब्जे में ले लिया। लेकिन, थाने में युवती ने अपने बयान में कहा कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि अपनी मर्जी से गई थी और वह प्रेम करती है।
उसकी बातें सुनने के बाद मां-बाप भी हैरान हो गए। अब पुलिस कोर्ट में युवती का बयान दर्ज कराने की तैयारी में है। ताकि, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा सके। जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत एक संस्था से पैरामेडिकल कोर्स कर रही थी। इंस्टीट्यूट की संचालिका का पुत्र ही शिक्षक है।
विज्ञापन

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर 26 दिसंबर को शिक्षक युवती को लेकर चला गया। दोनों के घर से लापता होने के बाद मां ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शिक्षक अपने माता-पिता की मिलीभगत से बहला फुसलाकर रात करीब दो बजे बेटी को भगा ले गया। मां ने काफी खोजबीन की लेकिन, बेटी कहीं नहीं मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया है। जिसमें छात्रा ने खुद को बालिग बताते हुए शिक्षक को प्रेमी बताया है। पुलिस ने इसकी जानकारी मां को दी। थाने पहुंची मां के सामने भी युवती ने उसी बयान को दोहराया है और प्रेम संबंध की बात कही।

छात्रा कहना है कि उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती हुई है और न ही उसे अगवा किया गया। वह अपनी इच्छा से युवक के साथ गई थी। यह सुनने के बाद मां वहां से लौट गई। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती को कब्जे में ले लिया गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed