{"_id":"650ab62e7c90836cbb01c376","slug":"mother-of-young-man-who-making-video-had-died-son-feared-to-died-due-to-brick-thrown-at-him-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बना रहे युवक की मां की हुई थी मौत: बेटे की चलाई ईंट से मौत की आशंका, तीन हिरासत में; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो बना रहे युवक की मां की हुई थी मौत: बेटे की चलाई ईंट से मौत की आशंका, तीन हिरासत में; पुलिस कर रही जांच
Wed, 20 Sep 2023 02:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:36 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच व साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक यशोदा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के बरगदही गांव के परती टोला में सोमवार की शाम दो लोगों में पुरानी रंजिश में मारपीट का वीडियो बनाने वाले युवक की मां की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि बेटे ने ही भीड़ से बचने के लिए ईंट चलाई थी, जिससे महिला की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने नामजद तीनाें आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बरगदही गांव में बलवंत सिंह व प्रकाश शर्मा के बीच पुरानी रंजिश है। सोमवार की शाम विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। उस दौरान गांव का ही रहने वाला विक्की घटना का वीडियो बनाने लगा। मारपीट में बलवंत की बेटी खुश्बू घायल हो गई थी, उसका भी वीडियो बना लिया।
इस बात से नाराज बलवंत ने मोबाइल फोन मांगा तो विक्की ने मना कर दिया। विक्की से मारपीट होने पर मां यशोदा देवी (55) को पत्थरनुमा वस्तु से चोट लग गई और उनकी मौत हो गई। अब गांव में चर्चा है कि बलवंत सिंह जब मोबाइल फोन मांगने के लिए विक्की के पास गए तो मारपीट हो गई। इस दौरान विक्की ने ईंट चला दी और बलवंत हट गए। ईंट विक्की की मां को ही लग गई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।